मांझी कन्या भाग्यश्री योजना – बेटियो को मिलेगे 50000 रूपए, Manjhi Kanya Bhagyashree Yojana Application Form
मांझी कन्या भाग्यश्री योजना
साथियों जैंसा कि हम सभी जानते हैं कि बेटियों के लिए सरकार अनेक योजनाए चला रही हैं ताकि उन्हें समाज में समानता का अधिकार मिल सके व उनके प्रति नकारात्मक सोच को बदला जा सके। देंश के अलग अलग राज्यों में भी अलग – अलग योजनाओं के माध्यम से बेटियों को आगे बढने का मौंका दिया जा रहा हैं। लोगो में लडकियो के प्रति गलत सोच को बदलने के लिए और उन्हें लडको के समान मानने के लिए कई योजनाओं के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा हैं। ताकि लोग लडकियो को बोंझ ना समझें। लडकियो को गर्भ में ही जांच करवाकर मार देना व उनके जन्म पर शौंक मनाना। इन सभी को बंद करने व लडका लडकी के भेदभाव को कम करने की सीख देने वाली ऐसी ही एक योजना के बारे में हम जानेगे जिसका नाम हैं ” मांझी कन्या भाग्यश्री योजना”।
इस योजना में लाभार्थी को क्या लाभ दिया जाएगा व किसको इसका लाभ मिलेगा इसके बारें में हम यहा आपको बताएगे।
Manjhi Kanya Bhagyashree Yojana
यह योजना बेटियों को लाभ प्रदान करेगी। इस योजना के माध्यम से बेटियों को 50000 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना की शुरूआत सरकार द्वारा 1 अप्रैंल 2016 में की गई। यह योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई गई हैं। इसके तहत परिवार में एक लडकी होने पर 50000 रूपए व दो लडकी होने पर 25000 – 25000 हजार रूपए दोनो को दिए जाएगे। इसका लाभ केवल दो लडकियो को ही दिया जाएगा। परिवार में तीसरी लडकी पैंदा होने पर इसका लाभ नही दिया जाएगा। यह राशि लडकी के खाते में ही भेजी जाएगी यानि लडकी का खाता होना जरूरी हैं। यह राशि लडकी के 18 वर्ष पूरा करने पर दी जाएगी। इसका केवल ब्याज लडकी के 6 वर्ष व 12 वर्ष पूरा करने पर निकाल सकते हैं।

इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता निर्धारित की गई हैं जिसे पूरा करने पर ही इसका लाभ दिया जाएगा।
योजना का लाभ
इस योजना से अनेक लाभ होगे जैंसे कि:-
- कन्या भ्रुण हत्या पर रोक लगेगी।
- लिंगानुपात में सुधार होगा।
- परिवार नियोजन को बढावा मिलेंगा।
- लिंग परीक्षण करवाने जैंसी नकारात्मक सोच में सुधार होगा।
- अब इस योजना का लाभ 7.50 लाख रूपए वार्षिक आय वाले परिवार भी इस योजना का लाभ ले सकेगे।
- लडकियो को प्राप्त इस राशि से उनकी शिक्षा में सुधार होगा।
मांझी कन्या भाग्यश्री योजना की पात्रता
इस योजना की पात्रता के दायरे को बढाया गया हैं यह केवल पहले BPL परिवार को ही दी जाती थी। लेकिन अब इसकी पात्रता में बदलाव किया गया हैं इसकी पात्रता निम्नलिखित हैं:-
- लडकी की उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए।इसके साथ ही लडकी दसवीं पास व अविवाहित होनी चाहिए।
- योजना की पात्रता में सुधार करते हुए अब परिवार की वार्षिक आय 7.50 लाख तक हैं वो भी इसका लाभ ले सकता हैं।
- जो लडकिया अनाथ आश्रम में रह रही हैं उन्हें भी इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।
- परिवार में एक लडकी पैंदा होने के 1 वर्ष में असबंदी करानी होगी।
- यदि दूसरी लडकी होती हैं तो 6 महीने के भीतर नसबंदी करवानी होगी।
- लडकी की माता व स्वयं लडकी के नाम पर संयुक्त बैंक खाता होना चाहिए।
- इसके तहत दोनो को 1 लाख रूपए का दूर्घटना बीमा व 5000रूपए का ऑवर ड्राफट भी दिया जाएगा।
जरूरी दस्तावेंज
- लाभार्थी महाराष्ट्र का मूलनिवासी होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- माता व लडकी का संयुक्त बैंक खाता
- मूलनिवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Manjhi Kanya Bhagyashree Yojana Application Form
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको आवेदन करना होगा। इसके लिए आपको अधिकारिक साइट पर जाना होगा। आप यहा अधिकारिक साइट पर जाकर Application Form PDF को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद इसे सावधानीपूर्वक भरकर व मांगें गए दस्तावेंज लगाकर इसे संबंधित विभाग या नज़दीकी महिला और बाल विकास के कार्यालय में जमा करा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए संबंधित विभाग या अधिकारिक साइट पर देंखे।