किसानों की आय दोगुनी – रेलवे चलाएगा किसान रेल – Kisan Breaking News & Update – Kisan Yojana 2020
किसानों की आय दोगुनी: हाल ही में रेलमंत्री पीयूष गोयल ने देश के किसानों के लिए एक बडी घोषणा की है इस नई घोषणा के तहत रेलवे विभाग जल्द ही किसान रेल लॉन्च करेगा। एवं इन किसान रेलों के माध्यम से देश के बडे-बडे बाजारों को जोडा जाएगा। यह किसानो के लिए बहुत बडी खुशी की बात होगी कि वो अपनी फसल को आसानी से बडें बाजारों में ले जा सकेगे। ताे आइएआपको पूरी जानकारी बता देते है।
Table of Contents
जाने किसान रेल से कैसे होगी किसानों की इनकम डबल
किसानों को अपने दैनिक जीवन मे खेती से जुडी अनेको समस्याओं का सामना करना पडता है। बहुत बार किसानो को उनकी फसल की सही कीमत नही मिलती है और अगर मिलती भी है तो समय पर बाजार में बिक्री के लिए पहुचने से पहले ही उनके फसल उत्पाद खराब हो जाते है। जिससे किसानो को काफी नुकसान उठाना पडता है। इस नई घोषणा के बाद जल्द खराब होने वाले कृषि उत्पादाे को किसान रेल के जरिए देश के हर कोने से बडे बाजारों में पहुचाया जाएगा। जिससे किसानों को उनकी फसल का सही एवं उचित दाम मिलेगा।
किसानो की आय दुगुनी होने के उपाय – Kisan News in hindi
सरकार आये दिन किसानों के लिए नई-नई योजनाऐं लाती रहती हैं।
- किसान रेल के माध्यम से देश के सभी बडे बाजारो को जोडा जाएगा।
- कृषि उत्पाद समय पर बडे बाजारो में पहुचेगे व इससे किसानों को अच्छे भाव मिलेगें।
- रेलमंत्री ने ऐसे आईसीएआर को ऐसे उपाय विकसित करने को कहा है जिससे किसानों की खेती की लागत कम हो।
- पानी की अधिक खपत वाली फसलो की जगह कम खपत वाली फसलो को प्रोत्साहन दिया जाए।
- खेती की लागत कम होने से किसानो की पैदावार में वृद्धि होगी।
- इन सभी उपायो की मदद से किसानो की आय मे बढोतरी होगी
किसानों की आय दोगुनी
रेलमंत्री पीयूष गोयल द्वारा यह घोषणा भारतीय कृषि अनुसंधान सस्ंथान की 91वीं सालाना आम बैठक मेें की गई है। इस माैके पर उन्होनें देश में कृषि क्षेत्र को आगे बढाने में आईसीएआर के वैज्ञानिकों के योगदान को अहम बताया है। इससे पहले कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र् सिंह तोमर ने कहा कि खाधान के मामले में देश जरूरत से ज्यादा उत्पादन होने एवं निरन्तर इसमे नए रिकॉर्ड बनाने में आईसीएआर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एवं यह कृषि क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर कार्यरत है एवं 2022 तक किसानो की आय दोगुनी करने की दिशा में भी सराहनीय कार्य कर रहा है।
रेलमंत्री द्धारा की गई घोषणा किसानो के लिए जल्द ही लागू कर दी जाएगी जिसका सीधा फायदा देश के किसानो को मिलेगा। एवं इसकी मदद से सरकार का 2022 तक का किसानो की आय दुगुनी करने के लक्ष्य को भी हासिल किया जा सकेगा। एवं देश के किसानो की आर्थिक दशा सुधारने में भी सहायता होगी। तो फिलहाल आज के लिए इतना ही जैसे ही इससे सबंधित कोई भी नई जानकारी आएगी तो उसके बारे मे आपको अपडेट कर दिया जाएगा।
किसानों की आय दोगुनी महत्वपूर्ण प्रश्न
Que. किसानो की आय दुगुनी करेन के लिए कौनसा बडा कदम उठाया हैं?
Ans. सरकार ने किसानो की आय दुगुनी करने के लिए किसान रेल योजना शुरू करने की घोंषणा की हैं।
Que. इस योजना से किसानो को कैंसे फायदा मिलेंगा?
Ans. सरकार इस योजना से बडें बाजारो को किसान रेल से जोडेंगे जिससे किसान अपनी फसल को समय पर खराब होने से पहले बाजार पहुचा सकेगे।
Que. कैसे होगी किसानो की आय दुगुनी?
Ans. समय पर किसान अपनी फसल को बाजार पहुचा सकेगा व उसे मजबुरी में आसपास के बाजारो में फसल खराब होने के डर से सस्ते दामों में नही बेचनी पडेंगी।