बिहार बाढ राहत योजना 2020 – कैसे मिलेंगी सहायता राशि, बाढ राहत सहायता राशि के लिए करे आवेदन, Bihar Bad Rahat Yojana
बिहार बाढ राहत योजना 2020 : बाढ से पीडित सभी बिहार वासियों को बहुत अधिक समस्या का सामना करना पड रहा हैं ये उनके लिए मुश्किल की घडी हैं। इन प्राकृतिक आपदाओं के कारण लोगो को समस्याओं का सामना करना पडता हैं। बिहार सरकार ने इन सभी बाड पीडितो को आर्थिक सहायता राशि देने की घोंषणा की हैं। राज्य के 12 जिले बाढ से प्रभावित हुए हैं इन 12 जिलो के लिए सरकार ने बाढ राहत सहायता राशि देने की घोषणा की हैं ये लाभ केवल बाढ पीडित जिले के लोगो को ही दिया जाएगा। इसके लिए सरकार बाढ राहत सहायता के लिए कैम्प लगाकर आवेदन फॉर्म भरवाएगी। जिसमें आप आवेदन करके राहत राशि ले सकते हैं। बाढ प्रभावित जिलो के लोगो के घर नष्ट हो गए हैं उनकी जान माल की भी हानि हुई हैं।
इस समय वो गंभीर परिस्थिति से गुजर रहे हैं। ऐसे में ये सहायता राशि पाकर उनकी मदद हो सकेगी।
बिहार बाढ राहत योजना 2020
बाढ से उत्पन्न समस्याओ के कारण बिहार के लोग काफी परेशन हैं जिनके कच्चे घर थे वो गिर गए हैं साथ ही पक्के मकानो को भी क्षति हुई हैं। किसी के परिवार के सदस्य को जान भी गवानी पडी हैं तो किसी के पालतु पशुओं की जाने गई हैं। जैंसे मुर्गा ,बकरी गाय,भैंस आदि। इससे बिहार वासियों को हुए नुकसान व इस समय समस्या को कम करने के लिए सरकार ने बाढ राहत सहायता योजना शुरू की हैं जिसके माध्यम से पीडित परिवारो को 6000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वो इस मुश्किल घडी से निकल सके और अपनी जरूरतो के सामान को खरीद सके।

राज्स सरकार ने अलग – अलग नुकसान के लिए अलग – अलग राशि प्रदान करने का भी फैंसला लिया हैं। जिसे हम नीचे देंखेगे।
बिहार राहत योजना में दी जाने वाली राशि
आप यहा देंख सकते हो कि किस – किस का नुकसान होने पर आपको कितनी सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- राज्य के बाड पीडित परिवारो को 6000 रूपए की आर्थिक सहायता मिलेगी।
- परिवार के सदस्य की मौत होने पर प्रति एक सदस्य 1लाख रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।
- कपडे का नुकसान होने पर 1800 रूपए दिए जाएगे।
- बर्तन के नुकसान पर 2000 रूपए
- फसल बर्बाद होने पर 6800 रूपए प्रति हैंक्टेयर
- गाय भैंस के मरने पर 30,000 रूपए प्रति मवेशी
- घोडे के क्षति पर 25000 रूपए
- मुर्गी नुकसान होन पर अधिकतम 5000 रूपए दिए जाएगे
- भेड व बकरी की क्षति पर 3000 रूपए
- पक्का या कच्चा मकान नुकसान पर 95100 रूपए
- पक्का मकान में आंशिक क्षति होने पर 5200 रूपए
- कच्चे मकान की आंशिक क्षति होने पर 3200 रूपए
- झोंपडी के पूर्ण नुकसान होने पर 4200 रूपए
इस प्रकार सभी के लिए अलग – अलग मुआवजा निर्धारित किया गया हैं।
बाढ प्रभावित क्षेंत्र
बिहार में अत्यधिक वर्षा के कारण बाढ आ जाने से वहा का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं इनमें निम्नलिखित क्षेंत्र शामिल हैं : – इसमें 12 जिले , 101 ब्लॉक, 29 लाख 62 हजार कुल जनसंख्या व 50 लाख परिवार प्रभावित हुए हैं। इसके तहत प्रभावित 12 जिले ये शामिल हैं:-
- सुपौल
- शिवहर
- सीतामढी
- किशनगंज
- दरभंगा
- मुज्जफरपुर
- गोपालगंज
- चंपारण
- खगरिया
- सरन
- पूर्वी समस्तीपुर
- पश्चिमी समस्तीपुर
ये सभी क्षेंत्र व जिले बाड से प्रभावित क्षेंत्रों में शामिल हैं।
जरूरी दस्तावेंज
इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए आवेदक के पास निमनलिखित दस्तावेंज होने चाहिए।
- सबसे पहले तो आवेदक बाढ पीडित क्षेंत्र से संबंधित होना चाहिए।
- आवेदक का पुरा परिवार बाढ से प्रभावित होना चाहिए।
- आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए।
- मूलनिवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- आवेदक का विवरण
बिहार बाढ राहत योजना आवेदन प्रकिया
इस योजना का लाभ लेने के लिए बाढ पीडित लोगो से आवेदन नही मांगे जाएगे। इसके लिए सरकार शिविर का आयोजन करेगी जिसमें जाकर पीडित परिवार को कर्मचारियों द्वारा पूछे गए विवरण की जानकारी देनी होगी इस जानकारी को कर्मचारी आगे पहुँचाएगे। आपके द्वारादी गई पुरी जानकारी सर्वेक्षेण व पंजीकृत की जाएगी। इसके बाद एक लिस्ट जारी होगी उस लिस्ट में जिसका भी नाम आएगा उसे इसके तहत 6000 रूपए का मुआवजा दिया जाएगा। यह राशि सीधें लाभार्थी के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुँचाई जाएगी।
इस प्रकार बाढ पीडित बिहार के लोग इसका लाभ ले सकते हैं। ये ध्यान रहे कि केवल बाढ पीडित क्षेंत्र के लोगो को ही इसका लाभ दिया जाएगा नकि सभी बिहार के निवासियों को।